भारत अगले साल गगनयान से इतिहास रचने की तैयारी कर रहा है। इसमें मानवरहित गगनयान की टेस्टिंग होगी।

इसरो का रोबोट व्योममित्र गगनयान मिशन में ऐसे देगा सहयोग

इस अभियान के लिए भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान ने एक रोबोट तैयार किया है जिसे व्योममित्र नाम दिया गया है। 

व्योम मित्र एक हाफ ह्यूमनाइड रोबोट है, जो गगनयान की टेस्टिंग के दौरान अंतरिक्ष से तस्वीरें भेजेगा।                                    .

गगनयान भेजने से विज्ञान के क्षेत्र में भारत की बड़ी उपलब्धि होगी। जो अंतरिक्ष के क्षेत्र में भारत को एक नई पहचान देगी।

रूस ने भी अगस्त 2019 में मानवरहित राकेट के माध्यम से फेडोर रोबोट को अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर भेजा था। 

बेंगलुरु में 22 जनवरी 2020 को पहली बार इंटरनेशनल एकेडमी ऑफ एस्ट्रोनॉटिक्स और एस्ट्रोनॉटिकल सोसाइटी ऑफ इंडिया के सम्मेलन में इस महिला रोबोट ने स्वयं अपना परिचय दिया था।

इसरो गगनयान के इस चरण में प्रायोगिक तौर पर मानव रहित गगनयान में महिला रोबोट व्योममित्र को भेजेगा।                                   .

इस रोबोट का नाम संस्कृत के 2 शब्दों व्योम अर्थात अंतरिक्ष और मित्र अर्थात दोस्त को मिलाकर व्योममित्र रखा गया है। 

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान सन 2023 में गगनयान भेजने की तैयारी कर रहा है।                             .