पंजाब नेशनल बैंक ने अपने ग्राहकों के लिए PNB ATM Locator का विकल्प उपलब्ध करवाया है, जिसकी सहायता से ग्राहक आसानी से अपने Nearest PNB Bank ATM को सर्च कर सकते हैं।
अगर आप PNB ATM Locator की मदद से Nearest PNB ATM की तलाश करना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें।
सर्वप्रथम पंजाब नेशनल बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। आधिकारिक वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
पंजाब नेशनल बैंक के होम पेज पर आपको राइट साइड में Locate Us का लिंक दिखाई देगा। Locate Us के लिंक पर क्लिक करें। Locate Us के लिंक पर क्लिक करते ही Submenu की सूची खुल जाएगी।
जहां पर आपको Branch, ATM, PNB Passbook Update Machine,PNB Bulk Note Acceptor आदि के विकल्प/लिंक दिखाई देंगे।
ATM के लिंक पर क्लिक करें। आपको एक नए पेज पर रीडायरेक्ट कर दिया जाएगा। Search Us के अन्तर्गत Enter Location के Box में उस स्थान का नाम भरे, जहां पर आप Near Me PNB ATMs Search करना चाहते हैं।
Enter Location बॉक्स में अपनी लोकेलिटी अथवा शहर का नाम दर्ज करने के बाद सर्च के आइकन पर क्लिक करें।
अंतिम स्टेप के रूप में Search के आइकन पर क्लिक करते ही आपकी स्क्रीन पर ‘PNB ATM Near Me’ की सूची दिखाई देगी।
Nearest PNB ATM सूची के राइट साइड में मैप दिखाई देगा, जिस पर आपको सूचीबद्ध किए गए PNB ATM Location भी मार्क की हुई दिखाई देगी।
जैसे ही आप Map पर दिखाई गई Punjab National Bank ATM Location के निशान पर क्लिक करते है, तो आपको ATM ID तथा ATM Address आदि दिखाई देगे।