प्रत्येक व्यक्ति पृथ्वी की प्राकृतिक घटनाओं के बारे में सभी जानकारी नहीं रख सकता है। .
दुनिया भर में आज भी ऐसी कई जगह है जहां पर रहस्यमई चीजें बनी हुई है। चीन में एक ऐसी चट्टान है जो कई वर्षों में एक बार दर्जनों अंडे देती है।
वैज्ञानिक भी हैरान है कि यह कैसे संभव हो सकता है। वैज्ञानिक इस अजूबे को अब तक नहीं समझ पाए हैं। .
चीन के गिझोऊ प्रांत में ऐसी चट्टान का पता चला है जो हर 30 साल में अंडे देती है .
लोग पत्थर की इस चट्टान से पैदा होने वाले अंडों को पाने के लिए कुछ भी कर सकते हैं वह इन्हें शुभ मानते हैं। .
हैरानी की बात यह है कि यह चट्टान भी मुर्गियों की तरह अंडे देती है। प्रत्येक 30 साल में यह अंडे चट्टान से खुद-ब-खुद दूर हो जाते हैं।
इस चट्टान की ऊंचाई 19 फीट लंबाई 65 फीट है। इस अकल्पनीय घटना को देखने के लिए चीन के लोग यहां आते हैं और दुआ करते हैं कि काश उन्हें अंडा मिल जाए।
लोगों का मानना है कि जो भी इस अंडे को चुराता है उसका भाग्य बन जाता है। अंडे काले और ठंडी सतह के होते हैं। .
चीनी लोग इस अंडे को सौभाग्य का प्रतीक मानते हैं और इसे पाने की चाहत में हर साल यहां आते हैं। .
वैज्ञानिकों के अनुसार यह चट्टान करोड़ों साल पुरानी है और वैज्ञानिक इस रहस्य को सुलझाने में लगे हुए हैं। .