हाल ही में उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने एक शानदार क्रिएटिविटी वाले वीडियो को शेयर किया है। 

ऐसी अद्भुत सीढी जिसे देख कर हो जाएंगे हैरान

उन्होंने कैप्शन में लिखा है  "असाधारण, इतना सरल लेकिन रचनात्मक" 24 सेकेंड के इस वीडियो को 300000 से अधिक लोग देख चुके हैं। 

महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा अपने बिजी शेड्यूल से समय निकालकर सोशल मीडिया पर भी एक्टिव रहते हैं। 

वे सोशल मीडिया पर कुछ ऐसे पोस्ट करते हैं जो लोगों को हैरान करते हैं उनके द्वारा जुगाड़ से बनी चीजों को भी शेयर किया जाता है। 

आनंद महिंद्रा एक व्यक्ति की अद्भुत क्रिएटिविटी को पसंद करते हुए उसकी क्रिएटिविटी से संबंधित 54 सेकंड के वीडियो को सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। 

इस व्यक्ति ने छत पर पहुंचने के लिए एक अदृश्य सीढ़ी बनाई है। देखने पर पता नहीं चलता कि वह एक सीढ़ी है। 

इस व्यक्ति ने अपनी क्रिएटिविटी से लोहे की सीढ़ी को दीवार के साथ चिपका दिया और उसे जरूरत के हिसाब से खोला जा सकता है। 

सीढ़ी का उपयोग कर आराम से छत पर जाया जा सकता है और उसके बाद उस सीढ़ी को फिर से फोल्ड कर दीवार के साथ चिपकाया दिया जाता है। 

इस व्यक्ति की क्रिएटिविटी को देखकर लोग हैरान हैं और इसी क्रिएटिविटी से आनंद महिंद्रा ने भी उस व्यक्ति की तारीफ की है।