क्या आप एक ऐसे व्यक्ति को जानते हैं जो पिछले 7 सालों से नदी में किसी को भी प्लास्टिक डालने नहीं देता है।

व्हिसिल मैन जो 7 साल से नदी को प्लास्टिक से बचा रहा है 

महाराष्ट्र के रहने वाले चंद्र किशोर लोगों को नदी को दूषित करने से रोकने की हरसंभव कोशिश करते हैं।                             .

चंद्र किशोर लोगों को व्हिसल बजा कर नदी में कचरा फेंकने से रोकते हैं वह लोगों में पिछले 7 साल से जागरूकता लाने की कोशिश कर रहे हैं। 

पर्यावरण को बचाने के लिए लोग तरह-तरह के अनोखे प्रयास कर रहे हैं उसी प्रकार एक व्यक्ति ऐसा भी है जो व्हिसल बजा कर लोगों को जागरूक कर रहा है। 

यह व्यक्ति महाराष्ट्र के नासिक का रहने वाला है जिसका पूरा नाम चंद्र किशोर पाटिल है।                              .

चंद्र किशोर पाटिल गोदावरी नदी के किनारे पर खड़े रहकर लोगों को नदी में कचरा ने फेंकने के लिए जागरूक करते हैं।

लगभग 7 सालों से लोगों के बीच कचरा नदी में ना फैकने के लिए जागरूकता फैला रहे चंद्र किशोर का प्रयास रंग ला रहा है।

चंद्र किशोर पाटिल का कहना है कि जब वह गांव में रहता था उनके घर के पास एक छोटी नदी थी और वे सब नदी का ही पानी पीते थे।

लेकिन जब वे शहर आए तो उन्होंने देखा की लोगों ने नदियों को कूड़ेदान में तब्दील कर दिया है और उसका पानी पीने लायक नही है। 

नदियों की ऐसी हालत देखकर उसने अपने मन में नदी को स्वस्थ रखने के लिए लोगों को जागरूक करने की  ठानी।                       .

पाटिल के मुताबिक लोग शुरू शुरू में उसके साथ बहुत बुरा बर्ताव करते थे और गालियां दिया करते थे कहते थे कि तुमने ही नदी को साफ करने का ठेका ले रखा है।

लेकिन पाटिल ने अपने काम को लगातार जारी रखा और उनके कार्यों पर प्रधानमंत्री की नजर पड़ी और प्रधानमंत्री ने मन की बात में भी चंद्र शेखर पाटील का जिक्र किया था। 

उनकी इस मुहिम के बारे में पहले भी कई प्रमुख हस्तियों ने सोशल मीडिया पर उनके कार्यों को शेयर किया है।                              .