क्या आप जानते हैं कि अंतरिक्ष से जब पृथ्वी की तरफ देखते हैं तो हमें क्या-क्या चीजें दिखाई देती हैं। 

अंतरिक्ष से पृथ्वी पर क्या-क्या दिखाई देता है

जब अंतरिक्ष यात्री पृथ्वी पर नीचे की तरफ देखते हैं तो सैकड़ों किलोमीटर दूरी से भी कुछ चीजें उन्हें साफ दिखाई देती है।

पृथ्वी और अंतरिक्ष के बीच सीमा रेखा को कार्मन रेखा (Karman line) कहा जाता है। जो अंतरिक्ष को पृथ्वी से अलग करती है। 

कार्मन रेखा (Karman line) पृथ्वी की सतह से 100 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। अर्थात 100 किलोमीटर की दूरी से भी पृथ्वी की कुछ चीजें साफ साफ दिखाई देती हैं।

कार्मन रेखा से साल्ट लेक सिटी से करीब 32 किलोमीटर दक्षिण पूर्व में स्थित बिंघम कन्यन माइन साफ साफ दिखाई देती है। 

बिंघम कन्यन माइन को समुद्र तल से 305 से 331 किलोमीटर ऊपर परिक्रमा कर रहे किसी भी स्पेस शटल पर सवार अंतरिक्ष यात्री के द्वारा देखा जा सकता है। 

चीन के यांग्जी नदी पर बना थ्री गोरजेस डैम भी अंतरिक्ष से साफ साफ दिखाई देता है।                                 .

अगर अंतरिक्ष यात्री 800 मिनी लेंस का इस्तेमाल करें तो अंतरराष्ट्रीय स्टेशन से दुबई के पाम जुमेराह को भी साफ-साफ देख सकते हैं।

इनके अलावा अंतरिक्ष से कुछ बड़े हाईवेज को भी साफ-साफ देखा जा सकता है। इन हाईवेज का देखना और ना देखना कई बार परिस्थितियों और रोशनी पर निर्भर करता है।

चीन की महान दीवार भी अंतरिक्ष से साफ साफ दिखाई देती है जिसके चित्र कई बार मीडिया पर प्रकाशित हो चुके हैं।

लेकिन अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के पूर्व कमांडर क्रिस हेडफील्ड की माने तो अंतरिक्ष स्टेशन से चीन की दीवार दिखाई नहीं देती है।

इस प्रकार की अन्य रोचक जानकारियों के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।                                            .